तुलसी जन्म जयन्ती समारोह 14 से 23 अगस्त तक मनेगा
पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष ने व्यवस्थाओं के लिये डीएम को दिया ज्ञापन
शिवमंगल अग्रहरि
राजापुर, चित्रकूट। तुलसी जन्म जयंती महोत्सव कार्यक्रम 14 अगस्त सोमवार से 23 अगस्त बुधवार तक पूज्य गुरु देव महराज श्री रामदास जी महराज के निर्देशन में तुलसी जन्म कुटीर राजापुर में मनाया जाएगा। सबसे पहले 14 अगस्त सोमवार को समस्त नगरवासियों के सहयोग से विशाल पवित्र कलश यात्रा नगर में निकाली जाएगी और 15 अगस्त से 23 अगस्त तक निरंतर नव पारायण पाठ और 23 अगस्त दिन बुधवार को सुंदर मनमोहक झांकियां द्वारा (श्री राम परिवार, श्री कृष्णा परिवार, शिव पार्वती हनुमान जी और श्री तुलसी परिवार की दिव्य झांकियां) तुलसी जन्म भूमि राजापुर धाम के मुख्य मार्गो से होते हुए नगर भ्रमण किया जाएगा।
पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अनिल देवरवा ने जिलाधिकारी अभिषेक आनंद से कहा कि तुलसी जन्म कुटीर तुलसी मंदिर के परिसर में पेयजल की भारी समस्या है। तुलसी मंदिर के परिसर में बने सुलभ शौचालय में ताला बंद रहता है और शौचालय में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे दूर दराज से आने वाले तीर्थयात्री दर्शनार्थियों श्रद्धालुओं महिला पुरुष को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।आगामी तुलसी जन्म जयंती महोत्सव कार्यक्रम में हजारों के भीड़ एकत्रित होने की संभावना है। ऐसे में तो बड़ी भारी समस्या और अव्यवस्था खड़ी हो जाएगी, इसलिए तुलसी मंदिर परिसर में विद्युत प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। पेयजल की उचित व्यवस्था हो और वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए।
महोत्सव में लाखों लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है। दूर—दराज से साधु संत महात्मा श्रद्धालु तुलसी मंदिर परिसर में ही विश्राम करते हैं। वहां स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई जाय। अधिवक्ता श्रीष मिश्रा ने कहा कि तुलसी जन्म जयंती महोत्सव कार्यक्रम को भव्यता दिव्यता पवित्रता और शानदार बनाने के लिए समस्त नगर व क्षेत्रवासी अपनी सभी लोग सहभागिता सुनिश्चित करें और इस पवित्र कार्य में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने।
इस अवसर पर सतीश मिश्रा, सुनील मिश्रा, उमेश सोनी, अशोक सोनी, अधिवक्ता विनय पांडेय, अधिवक्ता दिलीप पांडेय, अधिवक्ता श्रीष मिश्रा, अधिवक्ता अखिलेश द्विवेदी, अधिवक्ता नामित पांडेय, अधिवक्ता मतगंजन पटेल, अधिवक्ता संजय मिश्रा, शिवपूजन गुप्ता, भरत जायसवाल, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













