जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बन्धुओं की बैठक
उद्यमियों को समय से लोन मुहैया कराकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से करायें निराकरण: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी मनोज राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्टेªट सभागार में हुई जहां विभागीय योजनाओं के प्रगति की गहन समीक्षा की गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार उद्यम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिये उद्यम स्थापना के लिए लोन लेने वाले पात्र उद्यमियों को समय से लोन मुहैया कराया जाय और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर निराकरण कराया जाए, ताकि उद्यमीगण समय से अपने उद्यम की स्थापना कर सके।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओ0डी0ओ0पी0 योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति की प्रगति अत्यंत कम है जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक ऋण आवेदनों पर स्वीकृति करते हुए लोगों को ऋण योजनाओं का लाभ प्रदान करें जिससे आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके और वे अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।
बैठक में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक लक्ष्य 59 वित्तीय लक्ष्य 113 निर्धारित है। जिसमें 11 आवेदन पत्रों पर बैंक द्वारा स्वीकृत की कार्यवाही की गयी है। 11 आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण की कार्यवाही की गयी है। वहीं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना (ओ०डी०ओ०पी०) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद का भौतिक लक्ष्य 03 निर्धारित है। विभिन्न बैंक शाखाओं में 43 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये हैं जिसमें 5 आवेदन पत्रों पर बैंक द्वारा स्वीकृत की कार्यवाही की गयी है, आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण की कार्यवाही की गयी है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार, उपजिलाधिकारी दीक्षा अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग, डी0सी0 एनआरएलएम संदीप कुमार, व्यापारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।











