HomeTrendingजिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंपे तिरपाल

जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंपे तिरपाल

  • जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंपे तिरपाल

  • कहा— गौशालाओं में पशुओं को शीतलहर से बचायेंगे तिरपाल

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। जनपद में कोहरे और हल्की ठंड की आहट हो चुकी है। 15 दिसंबर के बाद मौसम और ठंडा होने की उम्मीद है, इसलिए प्रशासन ने जनपद में शीतलहर से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी मनोज राय ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को रेडक्रास की ओर से तिरपाल सौंपे हैं जिनका उपयोग निराश्रित गोवंशों हेतु संचालित गौशालाओं में गोवंशों को शीतलहर से बचाने के लिए किया जायेगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी ने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए पूर्व तैयारी जरूरी है इसलिए जनपद मे गौशालाओं में रह रहे गौवंशों को शीतलहर से बचाने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। इस क्रम में रेडक्रास की ओर से पशुपालन विभाग को तिरपाल प्रदान किये गये हैं। इसके अलावा आम जनमानस को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरा और अलाव का प्रबंध भी किया जा रहा है। जनपद के कमजोर/निराश्रित/दिव्यांग आदि नागरिकों का चिन्हीकरण कर उन्हें कंबल भी प्रदान किये जायेंगे।
अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार ने बताया कि जनपद मे शीतलहर प्रबंधन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं। दिसंबर माह से ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है तब तक समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जायेंगी। कार्यक्रम का संयोजन रेडक्रॉस सचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर गौशालाओं के प्रभारी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read