HomeTrendingसीएमओ ने सीएचसी इकौना का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

सीएमओ ने सीएचसी इकौना का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

  • सीएमओ ने सीएचसी इकौना का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/फब्बन खान
श्रावस्ती। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को परखने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के जनरल वार्ड, लेबर रूम एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी लगातार दुरुस्त रखी जाए, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान सीएमओ ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया रोधी दवा आइवरमेक्टिन का स्वयं सेवन कर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन करने तथा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील किया। डॉ. सिंह ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को सुलभ, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

 

 

 

 

Must Read