जनसंवाद शिविर लगाने को लेकर हुई बैठक
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। पंचायतवार जनसंवाद शिविर लगाने को लेकर मंगलवार को जिले के हिसुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में स्थानीय अधिकारियों ने पंचायत के प्रमुख, उपप्रमुख और मुखिया सहित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में पंचायतों में शिविर लगाने की योजना और तैयारी पर मंथन हुआ। जिला से शिविर लगाये जाने की सूची आने के बाद तय तिथि के अनुसार पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत मुख्यालय में शिविर लगाकर आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्त्ति, कृषि, बाल विकास, आपदा, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित सभी विभागों से आम लोगों को दी जाने वाली सरकार की लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। योजना का उद्देश्य से लेकर लाभ लेने तक की जानकारी दिया जाना है। जनप्रतिनिधियों को शिविर लगने की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और लाभांवित होने की अपील की गयी। पंचायतवार लगने वाले शिविर में विभाग के जिला सहित स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। बैठक में बीडीओ रितेश कुमार, सीओ लवकेश कुमार, सीडीपीओ इंदु कुमारी, बीएओ राज बिहारी, एमओ, एलईओ सहित स्थानीय सभी विभाग के अधिकारी, उपप्रमुख पुकार सिंह और पंचायत के मुखिया व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










