नव संवत्सर महोत्सव में मातृ शक्ति का उमड़ा सैलाब

नव संवत्सर महोत्सव में मातृ शक्ति का उमड़ा सैलाब

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नव संवत्सर के स्वागत में मातृ शक्ति का सैलाब शहर की सड़कों पर उमड़ा।महिला,बच्चे सभी भारतीय नव वर्ष के स्वागत में बेताब दिखे। उल्लास और उमंग में सराबोर मातृ शक्ति ने धनोखर सरोवर से नागेश्वर सरोवर तक की मात्र एक किलोमीटर की यात्रा ढाई घंटे में पूरी की।

देश भक्ति के संगीत नृत्य करती बेटियों का उत्साह देखते ही बनता था। कई जगह पुष्पों से वर्षा करके लोगो ने मातृ शक्ति को अपना प्रणाम निवेदित किया।घंटा घर के ऊपर से लगातार की गई पुष्प वर्षा चर्चा का विषय रही। मातृ शक्ति की पदयात्रा के आगे आगे विक्रमादित्य सहित भारतीय महापुरुषों की भव्य झांकी सजाई गई थी।पद यात्रा के समापन पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि पद यात्रा के समय भले ही सूर्य देव अस्त हो रहे हैं मगर आज देश भक्ति के जोश में सनातन परंपरा एवं संस्कृति का सूर्योदय हो रहा है जिसका नेतृत्व जनपद की मातृ शक्ति कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय नारी दुर्गा का रूप भी धारण करती है और सरस्वती भी है। उन्होंने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि भारतीय नव वर्ष श्री राम के राज्याभिषेक का दिन है। सृष्टि की उत्पत्ति का दिन है। उन्होंने कहा नव स्नवतर महोत्सव पूरे प्रदेश में लोगों को जागरूक और प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अलका मिश्रा, सरिता सिंह, नीता अवस्थी, सुमन श्रीवास्तव, कमलेश शुक्ला, सोनी सिंह, शिल्पी सिंह, सरिता तिवारी, जया जैन, छाया पटेल, डॉक्टर शशि जायसवाल, सुषमा शर्मा, उर्मिला रावत, ममता भदौरिया, पूनम सिंह, ज्योत्सना सिंह, सरोज रावत, रामेश्वरी त्रिवेदी, रचना श्रीवास्तव, इंदिरा, राम कुमारी मौर्य, प्रियंका पाठक, नीलम वर्मा, अनीता सिन्हा, प्रमिला श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent