HomeBiharजिले में अवैध नर्सिंग क्लिनिक में झोलाछाप डाक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा...

जिले में अवैध नर्सिंग क्लिनिक में झोलाछाप डाक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की हुई मौत

जिले में अवैध नर्सिंग क्लिनिक में झोलाछाप डाक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की हुई मौत

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले में अवैध नर्सिंग क्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर ने जच्चा और बच्चा की जान ले ली। शहर के पुरानी जेल रोड स्थित रिकवरी नर्सिंग होम के नाम से एक किराए के मकान में चलाया जा रहा है जिसमें शुक्रवार की रात्रि जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। घटना के बाद नर्सिंग होम में मौजूद सभी डॉक्टर, नर्स और स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में तोड़फोड़ की। क्लिनिक में इस तरह का कार्य लगातार किया जा रहा था।

इलाज़ और सुविधा के नाम पर एक छोटे से कमरे में ओटी का निर्माण किया गया है जिसमें आवश्यक समान भी उपलब्ध नहीं है। इसके बाद भी वहां आपरेशन का कार्य निरंतर जारी है। मृतक की पहचान शहर के भदौनी स्थित छोटी दरगाह निवासी मोहम्मद बसीर अहमद की पत्नी संजीदा खातून के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तबियत बिगड़ने के बाद आज उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसी के इलाके की आशा ने उसे बेहतर इलाज का झांसा देकर उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया था। जहाँ इलाज़ के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर ने उसकी जान ले ली। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन की। फिलहाल परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ के विरुद्ध शिकायत की है। आपको बताते चलें कि शहर में कई ऐसे क्लिनिक है जहां अवैध तरीके से इस तरह का कार्य धड़ल्ले से जारी है। पूर्व में भी कई ऐसे मामले हुए हैं लेकिन अभी तक इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में नवादा स्वास्थ्य विभाग भी सवाल के घेरे में है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read