HomeTrendingईवीएम-वीवीपैट की बारीकियां सीखेंगे मास्टर ट्रेनर, डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर...

ईवीएम-वीवीपैट की बारीकियां सीखेंगे मास्टर ट्रेनर, डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया जोर

  • ईवीएम-वीवीपैट की बारीकियां सीखेंगे मास्टर ट्रेनर, डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया जोर

तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
लखीमपुर खीरी। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए बुधवार को अटल सभागार में ईवीएम-वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। डीएम अंजनी सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि निर्वाचन व्यवस्था में मास्टर ट्रेनरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें ईवीएम और वीवीपैट के संचालन एवं कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे आगे मतदान कार्मिकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित कर सकें। प्रशिक्षण में बताई गई प्रत्येक जानकारी को गंभीरता से समझने और तकनीकी दक्षता हासिल करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ मनीष चंद्रा ने ईवीएम-वीवीपैट के संचालन, मतदान प्रक्रिया में उनकी उपयोगिता और तकनीकी बारीकियों से संबंधित जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से मशीनों की कार्यप्रणाली समझाई गई जिससे निर्वाचन के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ मनीष चंद्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read