HomeTrendingअधिकारों के साथ कर्तव्य भी समझें छात्राएं, संविधान की उद्देशिका का कराया...

अधिकारों के साथ कर्तव्य भी समझें छात्राएं, संविधान की उद्देशिका का कराया सामूहिक पाठ

  • अधिकारों के साथ कर्तव्य भी समझें छात्राएं, संविधान की उद्देशिका का कराया सामूहिक पाठ

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। छात्राओं को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सूरज प्रसाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में संविधान संवाद अभियान के तहत विधिक साक्षरता कार्यक्रम किया गया। इसमें सिविल जज (जू.डि.) नंदिनी अग्निहोत्री ने छात्राओं को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कराते हुए संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। रिसोर्स पर्सन सचिन जैन ने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी जबकि आदिल जाफरी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। परा-विधिक स्वयंसेवक समीरा खान ने विधिक सहायता हेल्पलाइन नम्बर 15100 की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुष्मिता वर्मा, सुमन आर्या, नेहा श्री सहित शिक्षकगण एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

 

 

 

 

Must Read