HomeTrendingडांडिया, दुर्गा पण्डाल एवं मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों: विहिप-बजरंग...

डांडिया, दुर्गा पण्डाल एवं मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों: विहिप-बजरंग दल

  • डांडिया, दुर्गा पण्डाल एवं मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों: विहिप-बजरंग दल

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। नवदुर्गा उत्सव, दुर्गा पंडालों, डांडिया कार्यक्रमों और मेलों में सुरक्षा व्यवस्था व धार्मिक मर्यादा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने संयुक्त प्रेस वार्ता किया। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में आयोजित वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने धार्मिक आयोजनों में प्रवेश व्यवस्था सख्त करने, महिलाओं की सुरक्षा और मेला दुकानों के आवंटन में धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने की मांग उठाई। विहिप के विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र यदुवंशी ने कहा कि धार्मिक आयोजन आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। आयोजकों को प्रवेश व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की जरूरत है।
दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका संगीता जोशी ने महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए आयोजन समितियों से विशेष इंतजाम करने की अपील किया। संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान जरूरी है। इस अवसर प्रथम टंडन, शिवम त्रिवेदी, शिवम राजपूत, सौरव सिंह, विक्की शर्मा, निधि शास्त्री, रूपाली शाक्य, अर्जुन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read