HomeJaunpur'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में वृहद पौधरोपण का हुआ आयोजन

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में वृहद पौधरोपण का हुआ आयोजन

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में वृहद पौधरोपण का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री ने आम का पौधा लगाकर अभियान का किया शुभारम्भ
जिलाधिकारी ने स्वरचित गीत गाकर की पौधा लगाने की अपील
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में बुधवार को ’एक पेड़ माँ के नाम’ विषयवस्तु पर आधारित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 37 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा जनपद में लगभग 5495000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके क्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा ने ग्राम कम्बरपुर विकास खण्ड सुइथाकला में वृहद जन वृक्षारोपण अभियान-2025 ’एक पेड़ मॉ के नाम’ कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित करके शुरुआत किया। साथ ही आम का पौधा भी लगाया।
इस दौरान विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों ने अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ देकर और पौधा भेंट करके प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर सभी की सराहना करते हुये कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। एक मॉ बिना किसी भेदभाव के अपने सभी बच्चों को बराबर प्यार और सम्मान देती है, उसी प्रकार पेड़ भी बिना किसी भेदभाव के सभी को जल, वायु, फल आदि देते हैं। प्रकृति और पौधे हमारी मॉ के समान है।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी तथा जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थी को स्वीकृति प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड लाभार्थी को ई श्रम कार्ड वितरित किया। विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया आदि ने लोगों को पौधरोपण के प्रति सजग किया। लोक गीत गायक दीपक देव पाठक ने पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित गीत गाकर पर्यावरण तथा जल संरक्षण हेतु संदेश दिया।
इसी क्रम में प्रभारी मंत्री ने बटाउबीर पुल पीली नदी पर हुए खुदाई कार्य का निरीक्षण करते हुये नदी पूजन कर वहॉ पर आम का पौधा लगाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का सचांलन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विद्या देवी, प्रवीण सिंह डीएफओ, उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार डीसीएनआरएलएम जितेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों, विद्यालयों, ग्रामीण महिलाओं सहित आमजन द्वारा पर्यावरण से सम्बन्धित कार्यक्रम गीत आदि के माध्यम से आमजन में पर्यावरण तथा पौधरोपण के महत्व को लेकर जागरुकता उत्पन्न की गयी। इसी क्रम में विधायक मड़ियाहूं डा0 आर0के0 पटेल ने उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में पौधे का रोपण किया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने ब्लाक मछलीशहर के ब्लाक वारी गांव में पौधरोपण करते हुये इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी प्रकार अन्य तहसीलों, समस्त विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों में भी अन्य जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में ’एक पौधा मॉ के नाम’ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण की दिशा में योगदान दिया गया तथा आम जनमानस को जागरुक किया गया।

——इनसेट——
एक पेड़ मां के नाम अभियान में नगर विकास एके शर्मा ने किया पौधरोपण
कम्मरपुर गांव में लक्ष्य के सापेक्ष किया गया 5500 पौधरोपण
जिलाधिकारी ने काव्य पाठ के माध्यम से लोगों को भागीदारी के लिये किया प्रेरित
प्रभारी मंत्री ने विधायक की बिजली सम्बन्धी मांगों को पूरा करने का दिया भरोसा
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः की संकल्पना से अभिसिंचित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ग्राम विकास पंचायत राज व वन विभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में 5500 पौधे रोपित किये गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विकास एवं उर्जा मन्त्री ए.के. शर्मा द्वारा वैदिक मन्त्रों से विधिवत भूमि पूजन करने के उपरांत आम का पौधा लगाकर जल से सिंचित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा ने वृक्षों के आध्यात्मिक एवं भौतिक महत्व को बताया। एक पेड़ मां के नाम की सार्थकता बताते हुए कहा कि माता कुमाता न भवति, जैसे माँ अपनी सन्तान की भलाई के लिए निःस्वार्थ भाव से उसकी सेवा करती है, उसी तरह वृक्ष भी अनासक्त भाव से हमारे जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रकृति को संरक्षित करते हैं। पीपल और नीम के पेड से वातावरण संरक्षित होता है। मूलतो व्रह्म रूपाय की भावना से पीपल की पूजा की जाती है। आयु प्रजा धन धान्यं सब पीपल मे उपस्थित है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रकृति संरक्षण और जलवायु अनुकूलन के लिए वृक्षारोपण अवश्य करें। कार्यक्रम में विधायक रमेश सिंह ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के साथ उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि जल संचयन और प्रकृति संरक्षण के लिए एक वृक्ष मां के नाम अभियान में सभी लोग पौधरोपण में योगदान देकर पुण्य के भागी बने। बिजली समस्या की तरफ मन्त्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होने कहा कि इस समय गर्मी के समय विद्युत आपूर्ति सबसे बड़ी समस्या बन गई है जिसके लिए 132 पावर स्टेशन बनाया जाना जरूरी है जिस पर प्रभारी मन्त्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री कृपाशंकर सिंह ने अपने सम्बोधन के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र ने स्वरचित कविता आओ मिलकर पेड़ लगाये के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान में माँ के प्रति वात्सल्य, प्रेम, संवेदना तिरोहित है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु उपायुक्त स्वतः रोजगार जौनपुर/खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह की सराहना किया।
इसके पहले माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया। मंच पर उपस्थित ब्लाक प्रमुख विद्या देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी ने मुख्य अतिथि को अनुपम चित्र व पुष्पगुच्छ भेंट करके सभी आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्रम प्रदान करके स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राहुल मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे, प्रवीण सिंह सहित जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी, विकास खण्ड के समस्त अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read