जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिये है सर्वोच्च जरूरत: डा. पप्पू सरोज
पौधरोपण करके पर्यावरण को बचाने का दिया गया संदेश
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबिरु में स्थित स्टेट बैंक के समीप गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य बंदना सरोज के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में संदेश देते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ पप्पू सरोज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। जीवनदायनी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत वृक्ष है, इसकी आवश्यकता सभी को समझनी होगी। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा। जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह, कौशलेंद्र गिरी, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, गुड्डू यादव, राधे यादव, सुनील कुमार, विनोद यादव, अनुराग सिंह, विक्की समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














