‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ 1.30 लाख पौधरोपण
सोंधी ब्लाक के 113 गांव में चला पौधा लगाओ अभियान
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के 113 ग्राम पंचायतों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कुल 1,42,679 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार की शाम तक इस अभियान के अंतर्गत 1 लाख 30 हजार से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं।
संदहाँ गांव के चरागाह पर ब्लाक प्रमुक प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृतव में सफल अभियान चलाया गया जिसमें वृहद पौधरोपण हुआ। बीडीओ पीयूष त्रिपाठी, अजय सिंह और डीपीएम नृपेंद्र सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विभिन्न स्थानों पर आम, नीम, सागौन, जामुन, आंवला, अर्जुन,जैसे पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण हरियाली बढ़ाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय यादव, पंचायत सचिव विनोद यादव, राकेश सिंह, मो0 शाहिद, अजय यादव, विपिन यादव, संतोष यादव, ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर, अल्ताफ अहमद, फिरतू यादव, विजय गौड़, रहमान मन्नू, कमलाकांत मौर्य, मो0 फैसल, दुर्गेश शर्मा आदि ने पौधरोपण में सहयोग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














