अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। कुंडा-महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर अठैसा निवासी अतुल कुमार यादव ट्रक चालक है। घर में उसकी पत्नी सपना देवी (22) अपने सास ससुर से अलग एक कमरे में रहती है। शनिवार की सुबह सपना के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो सास ससुर ने देखा तो वह कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर झूल रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। महेशगंज पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा छानबीन करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की घर वालों ने दहेज उत्पीड़न मारना पीटना जैसे गंभीर आरोप लगाया मायके वालों का कहना है कि इसी वजह से आत्महत्या करली। इस पूरे मामले में महेशगंज थाना प्रभारी का कहना है मामले की छानबीन की जा रही है दोषी पाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।