HomeJaunpurअमरनाथ धाम के लिये श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना

अमरनाथ धाम के लिये श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना

अमरनाथ धाम के लिये श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था बीती शाम रवाना हो गया। इसके पहले जत्था में जाने वाले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसकी तैयारी लोग कई महीना पहले से कर रहे थे। श्रद्धालुओं का जत्था कस्बा के गोला बाजार स्थित शिव मंदिर में मत्था टेककर जयकारा लगाते हुए ट्रेन पकड़ने के लिए शाहगंज स्टेशन के रवाना हो गए। भक्त विकास गुप्ता ने बताया कि अमरनाथ धाम जाने को लेकर हम लोग काफी उत्साहित है। इस बार जत्था में सात लोग है। इसमें पवन माली, सुरेश विश्वकर्मा, सन्तोष प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रतन लाल प्रजापति, किशन विश्वकर्मा शामिल है।
बताया गया कि यात्रा की सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों का सहयोग बढिया रहता है। प्राकृतिक नजारे तो मन मोहने वाले होते ही हैं। भोले बाबा का अशीर्वाद भी रहता है। कई बार यात्रा करते हुए हिम्मत टूटती है लेकिन न जाने कहां से इतनी ऊर्जा आ जाती है कि एक बार यात्रा पूरी होने के बाद दूसरी यात्रा का इंतजार शुरू हो जाता है। वर्ष में कई बार लगता है कि इस बार बाबा बफार्नी के दर्शन नहीं हो पाएंगे लेकिन यात्रा सिर पर आते ही अपने आप सारी व्यवस्था होती जाती है। अब तो यह यात्रा हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। साथ ही अमरनाथ यात्रा के साथ दूसरे स्थलों पर भी घूमने का इरादा रहता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read