ऑपरेशन जागृति की मथुरा से हुई औपचारिक लॉचिंग
आरके धनगर
मथुरा। आगरा जोन उत्तर प्रदेश पुलिस के नेतृत्व में ऑपरेशन जागृति का औपचारिक लॉन्चिंग कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम ऑडिटोरियम, छटीकरा रोड, वृंदावन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रजवल्लन कर किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने किया। अध्यक्षता एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की। महिलाओं व बालिकाओं के लिए उनकी सुरक्षा और जागरूकता को लेकर ऑपरेशन जागृति का आयोजन वृन्दावन में किया गया। ऑपरेशन जागृति औपचारिक लॉन्चिंग कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम ऑडिटोरियम, छटीकरा रोड, वृंदावन में किया गया। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनसे संबंधित जागरूकता के लिए समुदाय स्तर पर सघन आउटरीच प्रोग्राम 01 नवंबर 2023 से आगरा जोन उत्तर प्रदेश पुलिस के नेतृत्व में किया गया। कार्यकम क संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ कर रही हैं। ऑपरेशन जागृति औपचारिक लॉन्चिंग कार्यक्रम में आईजी आगरा दीपक कुमार, डीआईजी अलीगढ़ शलभ माथुर, आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी एसएसपी, एसपी, सीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















