Homeबहराइचदिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार

दिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार

दिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार

अब्दुल शाहिद
बहराइच। ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 12 विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। योजनान्तर्गत दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणास्रोत, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए अर्ह होंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी ने बताया कि ‘‘राज्य स्तरीय पुरस्कार’’ के लिए इच्छुक व्यक्ति एवं स्वैच्छिक संस्थान अपने आवेदन पर वांछित अभिलेखों एवं प्रपत्रों के साथ विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में 5 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read