HomeJaunpurघर में अकेली महिला को मनबढ़ ने पीटकर किया घायल

घर में अकेली महिला को मनबढ़ ने पीटकर किया घायल

घर में अकेली महिला को मनबढ़ ने पीटकर किया घायल

उच्चाधिकारी के आदेश के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना गांव निवासी सविता यादव पत्नी रामनवल यादव अपने घर में बेटी के साथ रहती पति रोजी रोटी के लिए इंदौर शहर में रहता है।मंगलवार को पीड़िता अपने खेत में जा रही थी गांव के ही वीरेंद्र यादव भूखे भेड़िए की तरह बेआबरू करने की नियत से टूट पड़ा। वीरेंद्र यादव द्वारा मारने—पीटने, छीना—झपटी व छेड़कानी का गंभीर आरोप पीड़िता सविता यादव द्वारा लगाया गया। वहीं पीड़ित महिला ने किसी तरह चंदवक थाना पहुंच घटना की सूचना लिखित तहरीर देकर अपनी मेडिकल व आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा लेकिन चंदवक पुलिस ने उस महिला को बिना किसी कांस्टेबल के उसे अकेले सीएचसी डोभी सामुदायिक केंद्र मेडिकल के लिए भेज दिया जहां डॉक्टरों ने बिना पुलिस द्वारा मेडिकल न होने की बात कहकर घंटों इंतजार कराया। इस तरह घायलावस्था में भी वह अकेली महिला पुलिस के गुमराह में आकर थाना, चौकी व सीएचसी डोभी सामुदायिक केंद्र का चक्कर लगाती रह गई। पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तहरीर देने के बाद भी न मेरा मेडिकल करवाया गया और न ही मेरा मुकदमा दर्ज किया गया। न्याय के इंतजार कई घंटे चंदवक थाने पर बैठी रही। न्याय नहीं मिलता देख क्षेत्राधिकारी से मिलने केराकत पहुंची, मगर काफी देरी होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। थक—हराकर बुधवार को जौनपुर मुख्यालय पहुंच पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया गया।

——इनसेट——
उच्चाधिकारी के आदेशों का धज्जियां उड़ा रही चन्दवक पुलिस
खेत में गई महिला को गांव के मनबढ़ ने पीटकर घायल कर दिया जिसके बाद किसी ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर उच्चाधिकारियों का ध्यान मामले की तरफ आकृष्ट कराने का प्रयास किया। हालांकि एक्स पर पोस्ट के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जौनपुर पुलिस को तुरंत गौर करने का आदेश दिया। वहीं जौनपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष चंदवक को जांच एवं विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। एक्स पर जौनपुर पुलिस के आदेश को चंदवक पुलिस दरकिनार कर कार्यवाही की बात दूर की है परंतु खुद के अधिकारी को आज तक रिपोर्ट लगाकर अवगत कराना भी उचित नहीं समझा और न ही पीड़ित महिला का कोई सुध लिया। इसको लेकर स्थानीय पुलिस सवालों के घेरे में है। ऐसे में उच्चाधिकारी द्वारा गैरजिम्मेदार अधिकारियों पर कब तक अंकुश लगा पाती है देखना दिलचस्प होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read