HomeJaunpurबाइकों की भिड़ंत में 4 लोग घायल

बाइकों की भिड़ंत में 4 लोग घायल

बाइकों की भिड़ंत में 4 लोग घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
श्यामधनी यादव एडवोकेट
पराऊगंज, जौनपुर। दो बाइक के आपस में भिड़ने पर 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार पराऊगंज क्षेत्र के बनपुरवा गांव स्थित शंकर 65 वर्ष निवासी बरही नेवादा अपने भतीजे के साथ केराकत तहसील में मुकदमा संबंधित कार्य को देखने के लिए जलालपुर की ओर से केराकत की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर वीरपट्टी वाराणसी निवासी रिंकू 37 एवं रणजीत 33 वायरिंग का काम देखकर थानागद्दी की ओर से लौट रहे थे। दोनों बाइक सवार व्यक्तियों की बाइक अनियंत्रित होकर एक—दूसरे में अचानक जा भिड़ी। मौके पर दोनों बाइक पर बैठे सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। तत्काल एम्बुलेंस तथा स्थानीय चौकी पराऊगंज को सूचित कर राहत कार्य में जुट गये। मौके पर पहुंचे पुलिस ने क्षेत्रीय जनों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read