963151
जिसकी सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत गोनई गोसाईं पुरवा निवासी रामधीरज गोस्वामी उम्र करीब 45 वर्ष अपने गांव से सुदूर जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज हींग बेचने गए थे। इसी दौरान जेनपुर नहरिया के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। रामधीरज गोस्वामी के आकस्मिक निधन की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने प्रतापगढ़ रवाना हो गए।





