HomeTrendingछात्राओं पर अभद्र टिप्पणी एवं अश्लील इशारा करने वाला गिरफ्तार

छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी एवं अश्लील इशारा करने वाला गिरफ्तार

  • छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी एवं अश्लील इशारा करने वाला गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में मंगलवार को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति टीम के साथ आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने के आरोप में अर्जुन बिन्द पुत्र राम सिजारो निवासी जमदहा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना दीदारगंज पर धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल विरेन्द्र सरोज, कांस्टेबल अभय सिंह, महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह, अंजिला निषाद, नन्दनी गुप्ता, खुशबू कश्यप शामिल रहीं। आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

 

 

 

Must Read