HomeTrendingउपचुनाव: ऐतिहासिक रहा सलोन नपा का चुनावी माहौल, जबरजस्त हुआ प्रचार, 52.96...

उपचुनाव: ऐतिहासिक रहा सलोन नपा का चुनावी माहौल, जबरजस्त हुआ प्रचार, 52.96 प्रतिशत मतदान

  • उपचुनाव: ऐतिहासिक रहा सलोन नपा का चुनावी माहौल, जबरजस्त हुआ प्रचार, 52.96 प्रतिशत मतदान

  • दमदार प्रत्याशियों ने काटा गदर, इस बार कांटों की टक्कर, वोटरों की चुप्पी से चुनावी पंडित चकराये

तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के उपचुनाव में इस बार प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। कस्बे की गलियों में चाय की चुस्कियां ले रहे बुजुर्गों ने भी इस बात को अपने जुबां से बयां किया है। प्रत्याशियों ने जितना प्रचार-प्रसार दमदारी से नगर पंचायत के चुनाव में इस बार किया है। इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। ऐसे जबरदस्त प्रत्याशी जिनके साथ छोटों से लेकर बुजुर्ग तक के सैकड़ो की भीड़ नारे लगा रही थी। यह हाल कोई एक प्रत्याशी का नहीं बल्कि आधा दर्जन प्रत्याशियों का था जो कस्बा व गांव की गलियों को भी दिन रात खंघाल कर वोटरों के पैर तक पकड़ रहे थे। चुनाव प्रचार थमने तक में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी।
जानकारी के मुताबिक सलोन नगर पंचायत में कुल 23 हजार 844 मतदाता सूची में हैं जिसमें 15 वार्ड हैं। इसमें 5 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 29 मतदान स्थल थे। यूं तो कुल एक दर्जन प्रत्याशी उपचुनाव में मैदान में थे किन्तु दमदार प्रत्याशियों में सरफराज अली निर्दलीय, इरफान सिद्दीकी जीप, सुनील साहू उर्फ सुल्ली पहिया, बबलू मौर्य उर्फ बाबूलाल छत का पंखा, परमेश पटेल अनार, तनवीर अहमद सुराही, राघवेंद्र जायसवाल सहित पूर्व चेयरमैन शेखर रस्तोगी का समर्थित प्रत्याशी के बीच कांटों की टक्कर रही।
शाम तक में कुल 52.96 प्रतिशत मतदान पड़ा। दिग्गज प्रत्याशियों द्वारा दमदारी से लड़े गये चुनाव में अध्यक्ष की कुर्सी किसके पाले में जा रही है। इस बार इस बात का आंकलन करने में चुनावी पंडित भी हैरान हैं। हालांकि 15 अक्टूबर की शाम तक सलोन नगर पंचायत को नया नगर पंचायत अध्यक्ष मिल जायेगा जिसका सलोन नगर पंचायत क्षेत्रवासियों को बेसब्री से इंतजार है।

 

 

 

 

 

Must Read