शहर को कूड़ा व जाम मुक्त बनाना प्राथमिकता: डॉ.मंगलेश
अजय जायसवाल
गोरखपुर। महापौर के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण के पश्चात प्रथम दिन नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्य द्वार पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। महापौर ने अपने कार्यालय में बैठकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर को कूड़ा मुक्त और जाम मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता होगी।
वेंडर को सही स्थानों पर उनके जीविकोपार्जन चलाने के लिए उनके ठेले खोमचे को लगवाया जाएगा। जिससे आम जनमानस सुचारू रूप से बिना किसी जाम के अपने गंतव्य तक सुचारू रूप से पहुंच सके। महापौर ने बैठक कक्ष में पहुंचकर नगर निगम के समस्त अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। नगर निगम के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर को कूड़ा मुक्त और जाम मुक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












