डीएम ने किया मिशन लाइफ की बैठक
अंकित सक्सेना
बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मिशन लाइफ की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने व विकसित करने व प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग व दोहन रोकने के उद्देश्य से मिशन लाइफ कार्यक्रम नीति आयोग भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मिशन लाइव कार्यक्रम अंतर्गत लाइफ प्रतिज्ञा भी दिलाई। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वह प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करें तथा उसका दोहन रोकने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मिशन लाइफ कार्यक्रम अंतर्गत 75 गतिविधियां चयनित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता अभियान व एक्शन टेकन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 05 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ कार्यक्रम अंतर्गत लाइफ शपथ दिलाई जाएगी व कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्लॉगिंग कार्यक्रम जनपद में आयोजित किया जाए, जिसमें अधिकारी स्वयं लीड करते हुए सफाई अभियान में प्रतिभाग करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












