Homeहरदोईडम्पर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

धर्मसिंह कुशवाहा
मल्लावां, हरदोई। बिलग्राम कन्नौज रोड पर तेरवाकुल्ली से आगे चपरतला के पास डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे जिससे बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस से कन्नौज जिला अस्पताल भिजवाया गया।

बताते चलें, बिलग्राम कन्नौज रोड पर चपरतला गांव के सामने विकास पुत्र विनोद कुमार शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी रहुला थाना बिलग्राम अपने नाना को रितुकला कन्नौज से छोड़कर वापस घर आ रहा था तभी चपरतला के पास डंपर की टक्कर से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसको ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से कन्नौज जिला अस्पताल भेजा गया। कन्नौज से कानपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read