Homeरायबरेलीवर्षों से हैण्डपम्प खराब, पानी के लिये लोग बेहाल

वर्षों से हैण्डपम्प खराब, पानी के लिये लोग बेहाल

वर्षों से हैण्डपम्प खराब, पानी के लिये लोग बेहाल

विभागीय अनदेखी का शिकार है हैण्डपम्प, जिम्मेदार मौन
धर्मेंद्र तिवारी
नसीराबाद, रायबरेली। भीषण उमस भरी गर्मी के चलते बूंद बूंद शुद्ध पानी की दरकार है। ग्रामीणों की फरियाद को जिम्मेदार अनसुनी कर रहे हैं। आराम तलब कर्मचारियों की लचर कार्यशैली के चलते जिला प्रशासन समेत सरकार की किरकिरी कराने के साथ ही शासन की मंशा को डीह ब्लाक के अधिकारी पलीता लगाने से बाज नही आ रहें है। प्रदेश सरकार जहां एक तरफ लाखों रूपए खर्च कर शुद्ध पानी के लिए हैण्डपम्प की व्यवस्था करा रही है। साथ ही इनके रख रखाव आदि के लिए लाखों रूयए पानी की तरह बहा रही है। वहीं डीह ब्लाक के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में खराब पड़े हैण्डपम्प विभागीय जिम्मेदारों के कार्यशैली पर प्रश्न चिंह लगा रहे हैं। जिसके चलते बूंद बूंद पानी को लेकर ग्रामीणों को समस्याओ से गुजरना पड़ रहा है। जबकि इन खराब पड़े हैण्डपम्पों के रखरखाव को लेकर लाखों रूपए सरकार पानी की तरह बहा रही है जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी की किल्लत न हो, लेकिन ग्राम पंचायत व ब्लाक के जिम्मेदार हैण्डपम्प की मरम्मत व रिबोर के नाम पर लाखों रूपए डकारने के बाद भी इन बदहाल हैण्डपम्पों की सुधि लेना मुनासिब नहीं समझ रहे। ग्राम पंचायत रायपुरटोड़ी के ग्रामीण राम प्रकाश, प्रमोद कुमार, रामनेवाज, रामहरख, राजाराम, रामकुमार, राम समुझ, शिवप्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्व खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह डीह से कई बार शिकायत की लेकिन नतीजा शून्य रहा। इस बावत बीडीओ डीह धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read