Homeशामलीरात-दिन हो रहे रेत खनन के चलते ग्रामीण परेशान, डीएम से की...

रात-दिन हो रहे रेत खनन के चलते ग्रामीण परेशान, डीएम से की शिकायत

रात-दिन हो रहे रेत खनन के चलते ग्रामीण परेशान, डीएम से की शिकायत

दीपक कुमार
कैराना, शामली। क्षेत्र में हो रहे रात-दिन रेत खनन से ग्रामीण परेशान ओवरलोड वाहनों एव ठेकेदारों की तानाशाही को लेकर डीएम से की शिकायत इस्सोपुर खुरगान निवासी कुछ ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि क्षेत्र में हो रहे रेत खनन के चलते ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारन रेत खदान से ओवरलोड रेत से भरे डंपर रास्तों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। शनिवार क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी कुछ ग्रामीण कैराना तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जहा पर ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती-पत्र देते हुए बताया कि गांव मंडावर व नंगलाराई में रात-दिन चल रहे। रेत खनन से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हो रहे रात-दिन रेत खनन से यमुना की जलधारा को भी प्रभावित किया जा रहा है। जिस कारण यमुना के पानी के कटान के चलते उनकी फसलों को भी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर उन्होंने ठेकेदार को शिकायत की परंतु ठेकेदार सुनने के लिए तैयार नहीं है। वही उन्होंने बताया कि रेत खदान से रेत से भरे ओवरलोड डंपर गांव खुरगान व मलकपुर के बीच से होकर रात-दिन दौड रहें। रेत के ओवर लोड वाहनों ने सड़को को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे सड़कों की हालत बहुत खस्ताहाल होती जा रही है। रोड से होकर गुजरने वाले रेत से भरे ओवरलोड डंपरों से ग्रामीणों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया है। कि दिन-रात गांव से होकर गुजर रहे रेत के ओवर लोड वाहनों से सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। वहीं इस रास्ते से गांव के छोटे-छोटे बच्चे एवं छात्र-छात्राएं नगर मे स्कूल के लिए जाते हैं। जिससे स्कूली छात्रों को रेत के ओवरलोड वाहनों से हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं ओवरलोड डंपरों से उठ रही धूल से ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के शिकार होनें की आशंका भी सता रही है। वहीं ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए रात-दिन हो रहे अवैध रेत खनन वे रात-दिन दौड रहे रेत के ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान हनीफ, अफसर, शाहरुख, तासीम, शरीफ आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read