खड़ी ट्रेलर में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर | #TejasToday
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव समीप पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर में आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्वजनों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नटौली निवासी विकास कुमार (22 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार मोहद्दीसराय से अपने घर आ रहा था। बड़ागाव पेट्रोल पंप समीप अनियंत्रित होकर बाइक की खड़ी ट्रेलर में हुई जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्वजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।








