963157
हरहुआ स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में आज सोमवार को मकर संक्रांति के पूर्व सन्ध्या पर ‘लोहिड़ी’ का पर्व धूमधाम से मनाकर एक—दूसरे के बीच खुशियां मनाई गईं। इस उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापक- अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परम्परा और विविधता में एकता का प्रतीक है जिससे आज भी हमारे पर्व जीवंत हैं। कार्यक्रम का संचालन हरजिंदर कौर ने किया।





