लीलावती अस्पताल ने पत्रकारों के इलाज के लिये दी बड़ी सुविधा
प्रमोद गोस्वामी
संतकबीरनगर। जिले के दक्षिणांचल में स्थित लीलावती अस्पताल के प्रबंध तंत्र ने पत्रकारों के इलाज के लिए बड़ा दिल दिखाया है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार त्रिपाठी की पहल पर अस्पताल के चेयरमैन बुद्धिसागर पांडेय ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पत्र द्वारा जब इस निर्णय की जानकारी चेयरमैन ने श्री त्रिपाठी को दिया तो पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। नाथनगर ब्लॉक के चन्द्रौटी चौराहे पर स्थित प्रतिष्ठित लीलावती अस्पताल के चेयरमैन बुद्धिसागर पांडेय ने गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार त्रिपाठी को एक पत्र भेजा। पत्र के माध्यम से श्री पांडेय ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्रकारों के इलाज के संदर्भ में लिए गए निर्णय से अवगत कराया। श्री पांडेय ने बताया कि श्री त्रिपाठी ने पत्रकारों के इलाज में अस्पताल प्रबंधन से सुविधा देने की मांग की गई थी। जिसके अनुसार पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए मुफ्त ओपीडी के सब लैब जांच में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी जबकि पत्रकारों के शुभचिंतकों को लैब जांच में 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पत्रकारों और उनके परिजनों को मेडिसिन में 10 प्रतिशत और ऑपरेशन में 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य हित में लिए गए इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी जब पत्रकारों को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। चेयरमैन श्री पांडेय ने कहा कि पत्रकार निर्बल, शोषित और पीड़ित समाज की आवाज होते हैं। विकट परिस्थितियों से जूझते हुए भी समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसे हम सभी का कर्तव्य है कि पत्रकारों के हौसले को बुलंद रखने के लिए उनके स्वास्थ्य सेवाओं में वरीयता प्रदान की जाए। पत्रकारों ने अस्पताल प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए श्री पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















