शिक्षक को जीवन पर्यन्त सीखते रहना चाहिये नवाचार: अभय

शिक्षक को जीवन पर्यन्त सीखते रहना चाहिये नवाचार: अभय

शिक्षकों को शिक्षा के नवीन तकनीकी व शैक्षिक पहलुओं पर किया गया पारम्गत
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा नवनियुक्त अध्यापकों के समक्ष आने वाली भावनात्मक, कार्यक्षमता और कार्यशैली के साथ-साथ अकादमिक, मनोवैज्ञानिक चुनौतियों को दूर करने की दिशा में दो दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिग प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसका समापन गुरुवार को उद्यमिता विद्यापीठ के सभागार में दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीअभय महाजन और उपाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा के द्वारा किया गया। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा अपने शैक्षणिक प्रकल्पों में नवीन शिक्षण पाठ्यकम से संबंधित दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम शिक्षकों के लिए 15 नवम्बर को शुरू किया गया। जिसमें संस्थान द्वारा संचालित सुरेन्द्र पॉल ग्रामोदय विद्यालय के 37, रामनाथ आश्रमशाला के 11, कृष्णा देवी वनवासी बालिका विद्यालय मझगवां के 9 तथा परमानन्द विद्यालय गनींवा के 4 शिक्षकों ने भाग लिया। इस प्रकार कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक के रूप में सेन्ट्रल एकेडमी जबलपुर से आसमा जान (प्राचार्या), अर्चना शिन्दे, सुलभा शिन्दे, रमनदीप सलूजा, तनुश्री राय, दीपशिखा तिवारी, लवि कुमार, नीतेश शुक्ला तथा अनन्या शर्मा ने एनईपी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान नवीन शिक्षक प्रशिक्षण की संक्षिप्त आख्या शैक्षणिक अनुसंधान केन्द्र के संयोजक कालका प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख ने 1992 में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सदाचार 4 आयामों को लेकर कार्य का प्रारम्भ किया, उसी समय से केजी टू पीजी शिक्षा की संकल्पना एक ही परिसर में रखकर नवीन शिक्षा नीति की शुरुआत नन्ही दुनिया से हो गयी थी। जिसकी शुरुआत सरकार ने 2020 में की है, उसे श्रद्धेय नानाजी ने उसी समय प्रारम्भ कर दिया था। कुलपति डा. भरत मिश्रा ने बताया कि चित्रकूट के हर प्रकल्प को देखकर ऐसा लगता है कि श्रद्धेय नानाजी ने एनईपी की शुरुआत पूर्व में ही कर दी थी। चाहे वह ग्राम स्वावलंबन का कार्य हो या शिक्षा या सदाचार हर दिशा की सीख श्रद्धेय नानाजी ने कार्यकर्ताओ को उसी समय से देना प्रारम्भ कर दिया था। जो सरकारें आज कर रही है उन्हें नानाजी ने पूर्व में ही करके दिखा दिया है। प्रो. योगेश चन्द्र दुबे ने कहा कि नानाजी का पूरा जीवन ही सीखने सिखाने में निकल गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से नवनियुक्त शिक्षक आधुनिक विभागीय गतिविधियों, तकनीकों और कार्यशैली से परिचित होने के साथ ही कक्षा शिक्षण के लिए खुद को तैयार कर पायेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार प्रकट किए व प्रतिभागियों से कई गतिविधियों व समूह कार्य भी करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में नवनियुक्त अध्यापकों को शिक्षा के तकनीकी व शैक्षिक पहलुओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। उन्हें अनुशासन, व्यवहारिक कक्षा शिक्षण, कक्षा की समस्याएं, छात्रों व अभिभावकों के साथ बातचीत और विचारों के आदान प्रदान, शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, वर्तमान शिक्षा स्तर के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के समापन सत्र में दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन तथा दीनदयाल शोध संस्थान के उपाध्यक्ष डाॅ. नरेश शर्मा उपस्थित रहे। अभय महाजन ने कहा कि शिक्षक को जीवन पर्यन्त नवाचार सीखते रहना चाहिये और अपने ज्ञान को चैतन्य रखना चाहिये और छात्रों के सर्वागीण विकास में अपना सबकुछ देना चाहिये। श्री महाजन ने कहा कि दीनदयाल शोध संस्थान अपने शैक्षणिक प्रकल्पों में शिक्षकों व शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। दो दिवसीय शिविर का संचालन कुशलता पूर्वक श्रीमती रीना मालवीय ने किया। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के उप महाप्रबंधक डाॅ अनिल जायसवाल, मनोज सैनी, संतोष मिश्रा सहित दीनदयाल शोध संस्थान के समस्त शिक्षक बन्धु भगिनी पूरे समय उपस्थित रहे। सेन्ट्रल एकेडमी जबलपुर से आये सभी प्रशिक्षकों को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA