विधान सभा अध्यक्ष जफराबाद रमेश सहानी का हुआ जोरदार स्वागत

विधान सभा अध्यक्ष जफराबाद रमेश सहानी का हुआ जोरदार स्वागत

विधान सभा अध्यक्ष जफराबाद रमेश सहानी का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश सचिव सत्यजीत कुमार यादव मिन्टु के नेतृत्व में जफराबाद विधान सभा के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष रमेश सहानी का राजेपुर त्रिमुहानी के केदारनाथ सिटी माडल स्कूल पर जोरदार स्वागत किया गया।

जौनपुर। जनपद में विशेष संचारी अभियान 01 से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत नगर पालिका द्वारा भण्डारी, नईगंज, जहांगीराबाद, उमरपुर, ओलंदगंज, नखास सहित विभिन्न स्थानों पर एण्टी लार्वा, फागिंग एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा सूअर पालकों को संचारी रोग अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सूकरों को गांव से बाहर सूकर वाड़ा बनवाकर रखने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सूकर पालक गांव से बाहर अपना सूकर वाड़ा बनवाये और वहीं पर सूकर पालन करें। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों, झाड़ियों एवं चकरोड की साफ-सफाई, एण्टी लार्वा एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, शौचालयों के प्रयोग के लिए प्रेरित करना आदि कार्य किया गया। साथ ही संचारी रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। आईसीडीएस विभाग द्वारा मातृ समिति की बैठक की गई। वहीं कृषि विभाग द्वारा किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यजीत कुमार यादव मिन्टु ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एवं जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव को बहुत बहुत धन्यवाद देता हुं कि एक गरीब परिवार किसान परिवार के पिछड़ी जाति के रमेश सहानी को मौका दिए और आने वाले 2022 के चुनाव में माननीय अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का कार्य किया जाएगा।

पंकज बिंद महराजगंज, जौनपुर। लूट, चोरी, मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोपी 10 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने लोहिंदा चौराहे से मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के लमहन निवासी मोहम्मद आरिफ लोहिंदा चौराहे पर पुलिस टीम को देखकर बाइक लेकर भागने लगा। ऐसे में एसटीएफ वाराणसी की टीम ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। आरिफ पर पिछले 2 सालों में लूट, भैंस चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरिफ की बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने इस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ वाराणसी की टीम ने लोहिंदा चौराहे से उसे उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। क्षेत्र के पशुपालकों में इसका बहुत आतंक था।

नवनियुक्त विधान सभा अध्यक्ष रमेश सहानी ने कहा जो हमे मौका मिला है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एवं जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव जो हमारे पर विश्वास किए है। उस पर खड़ा उतरने का कार्य करेगे और जफराबाद बिधान सभा में केवट, बिन्द, सहानी, सुरहिया, माझी, कहार कोहर, लोहार सभी पिछड़ी जातियों का यह इच्छा है कि आने वाले समय में 2022 के चुनाव अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगे। इस मौके पर राजु निषाद, विकास निषाद, शिवमुरत सरोज, मोहित यादव जे.पी यादव, रामेश्वर निषाद, दिलावर सिंह (प्रबंधक) ब्रजमोहन सरोज रवि यादव रान्झा (समाजवादी गायक) मुलचन्द यादव, दिनेश निषाद आदि लोग उपस्थित थे।

जौनपुर। प्रवासी कामगारों को बुनकर ट्रेड के अंतर्गत तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण की तीसरी बैच असेसमेंट प्रकिया के साथ सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनपद में इस समय तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण का आयोजन प्रशिक्षण प्रदाता संस्था उद्योग विकास संस्थान द्वारा कराया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण बुनकर ट्रेड में कार्य करने वाले लोगों का कराया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफॉर्म व कोर्स मैटेरियल किट वितरित किया गया। गुरुवार को प्रशिक्षण के समापन अवसर पर असेसिंग बॉडी सेंचुरियन यूनिवर्सिटी से आये असेसर अमित मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों का असेसमेंट किया। जिसके बाद इन्हें प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह, उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक, भीमसेन चौहान आदि उपस्थित रहे। केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस की करतूत छापना एक पत्रकार के लिए पीड़ादायी बन गया। खबर से झल्लाये कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बुधवार को पत्रकार रामशरण यादव का सीआरपीसी की धारा 151 में चालान कर दिया। घटना से तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि पिछले हफ्ते कोतवाली थाना क्षेत्र के धधियाँ गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने मनमाने ढंग से हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया और उससे उसके बेटे को जेल भेजने के लिए बुलाने का दबाव बनाने लगे। थाना प्रभारी ने बुजुर्ग व्यक्ति को धमकी दिया कि वह यदि बेटे को नहीं बुलायेगा तो उसका गांजा के साथ चालान कर देंगे। पीड़ित बुजुर्ग ने यह बात समाचार संकलन करने गए पत्रकार रामशरण को बताई जिस पर पत्रकार रामशरण यादव सहित अनेक अन्य पत्रकारों ने अपने अपने अखबार और न्यूज पोर्टल पर भेज दिया। खबर छपी तो कप्तान ने थाना प्रभारी का क्लास लगा दिया। यह बात वायरल हुई तो थाना प्रभारी ने खुन्नस में आकर पत्रकार के खिलाफ फर्जी एफआईआर लेकर 151 में चालान किया। शिकायत है कि थाना प्रभारी ने फर्जी ढंग से पत्रकार रामशरण यादव के खिलाफ तहरीर लेकर पत्रकार को हिरासत में ले लिया और जलील किया। कई घंटे थाने में बैठाने के बाद थाना प्रभारी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 में चालान भेज दिया। घटना से तहसील के पत्रकारों में रोष है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *