HomeTrendingवनवासी बच्चों को शिक्षा व संस्कार मिले तभी बच्चे समाज से जुड़ाव...

वनवासी बच्चों को शिक्षा व संस्कार मिले तभी बच्चे समाज से जुड़ाव सम्भव

वनवासी बच्चों को शिक्षा व संस्कार मिले तभी बच्चे समाज से जुड़ाव सम्भव

अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। सुदूर अंचल जंगलों व गाँवो में लोगों से दूर रहकर जीवन यापन करने वाले वनवासी बच्चों को जब तक उचित शिक्षा व संस्कार नहीं मिलेगा तब तक वे अच्छे समाज से कटकर अभावों के बीच जीवन यापन करेंगे। आज विकास की दौर में यह आवश्यक है कि हर व्यक्ति अपना दायित्व समझकर इन्हें अपने बीच लाने का कार्य करें और उन्हें शिक्षा व संस्कार देने का कार्य करें।

उक्त बातें चक्का वनवासी (मुसहर) बस्ती में शिक्षा व संस्कार उन्नयन को लेकर अपने भ्रमण के दौरान आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र त्रिपाठी ने व्यक्त किया। उनके बीच जाकर जहां साफ सफाई, नैतिकता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी कार्य किया करते हुए बच्चों को टॉफी समेत कई चीजें प्रदान की। वनवासी बच्चों को नियमित स्कूल न जाने पर दुःख व्यक्त किया और सरकारी स्कूल के शिक्षकों को इनके बीच जाने का विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में के0एल0 पथिक, रतन यादव, गोपाल यादव, नागेश चौबे, अवधेश यादव, बनवारी, बसंत लाल गुप्ता, दिनेश गोंड, गुलाब तिवारी, विनोद चौबे ने विचार व्यक्त किया। वनवासी घरों में जाकर उनके बीच बैठने, पानी पीने का कार्य करते हुए जीवन के लिए कर रहे कठिन कार्य के सापेक्ष मजदूरी न मिलने और बच्चों से भी कार्य कराकर पेट भरने के दुःखद पहलू पर फाउंडेशन के सभी लोगों ने अपने हाथों सहयोग के बतौर सामग्री प्रदान की। वनवासी बच्चों ने कल से स्कूल जाने का वादा किया। फाउंडेशन उनके लिए हर तरह की सहयोग का निर्णय लिया। अध्यक्षता अवधेश यादव व संचालन पूर्व सैनिक/भाजपा नेता गुलाब तिवारी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read