HomeTrendingमुंडेरा में लीगल एड क्लीनिक का हुआ शुभारम्भ

मुंडेरा में लीगल एड क्लीनिक का हुआ शुभारम्भ

  • मुंडेरा में लीगल एड क्लीनिक का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को क्षेत्र के मुंडेरा के पंचायत भवन में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम प्राधिकरण के सचिव डा. महेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में पैरा लीगल वालंटियर गणेश सिंह द्वारा आयोजित हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को विधिक सहायता, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि इस क्लीनिक के माध्यम से कम आय वर्ग, जरूरतमंद, अनुसूचित जाति, महिलाएं, दिव्यांग, बुजुर्ग, मजदूर, बच्चे और किशोरों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सचिव अमित तिवारी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आयोजन में पंचायत सहायक नरेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर तमाम ग्रामवासी व महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read