HomeTrendingअधिवक्ता ने अपने ही फरियादी को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

अधिवक्ता ने अपने ही फरियादी को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

  • अधिवक्ता ने अपने ही फरियादी को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील परिसर में देर शाम एक अधिवक्ता ने अपने ही फरियादी को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बता दे कि यह मामला मंगलवार शाम 3:30 बजे का है। पीड़ित श्याम नाथ पुत्र लोटू निवासी कोठरा थाना अहिरौला का आरोप है कि मेरे द्वारा बैंक के वकील विजय प्रकाश गुप्ता को केसीसी के लोन के लिए पत्रावली दी गई जिसके साथ मैं 1000 नगद खतौनी स्टांप पेपर सहित अन्य दस्तावेज तैयार करके वकील साहब को दिया एक हफ्ते के बाद जब मैं वकील साहब के यहां पत्रावली लेने पहुंचा तो वकील साहब ने कहा कि तुम्हारी पत्रावली खो गई पुनः पत्रावली तैयार करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि तुम मुझे खतौनी और अन्य दस्तावेज दे देना। मैं तुम्हारी पत्रावली तैयार करवा दूंगा जब मैं खतौनी सहित अनेक डॉक्यूमेंट उन्हें दे दिया। एक सप्ताह बाद उन्होंने मुझे बुलाया जब मैं खतौनी और अन्य दस्तावेज के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो वह मुझे डांटने लगे और पैसे की डिमांड करने लगे। मैं वकील साहब से अनुरोध किया कि एक बार पत्रावली आपके यहां से गायब हो गई तो आपने कहा था। मैं स्वयं अपने खर्चे से बनवा दूंगा। जब मैं पत्रावली उनसे मांगा तो वह मुझे गाली देने लगे और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे मेरे द्वारा कहा गया कि मैं भी सम्मानित व्यक्ति हूं। मैं कोठरा गांव का पूर्व प्रधान हूं। इस पर उन्होंने मुझे तहसील में घसीट कर पीटना शुरू किया। साथ ही कहा कि मैं अधिवक्ता हूं। मेरे से बड़ा गुंडा और कोई नहीं है। हम अधिवक्ता की एकजुट को नहीं जानते हो। मुझे पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर मैं तहसील परिसर से भागा जिसकी शिकायत मेरे द्वारा स्थानीय थाना कप्तानगंज में की गई। वहीं बार एसोसिएशन के मंत्री जगत नारायण तिवारी ने बताया कि श्याम नाथ द्वारा हमारे अधिवक्ता के साथ अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया जिसके चलते अधिवक्ता विजय प्रकाश गुप्ता ने श्याम नाथ को पीटा। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read