81 बीघा गेहूं की फसल हाईटेंशन से लाइन से जलकर खाक
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार दोपहर हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेतों में भीषण आग लग गई। इस आग में लगभग 81 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। आग लगते ही ग्रामीण और किसान बाल्टी, पाइप और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पानी भरकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही जिससे आस—पास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत की लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में फसल नष्ट हो चुकी थी। आग की चपेट में आकर अब्दुल हसन खां के खेत में बीज के लिए खड़ा दो बीघा गन्ना भी पूरी तरह जल गया।
किसानों के अनुसार यह गन्ना बीज के लिए तैयार किया गया था जिससे उन्हें दोहरा नुकसान हुआ है।इस आग से प्रभावित किसानों में ढाका निवासी मुस्ताक खां की 6 बीघा, रसूलपुर निवासी छब्बन खां की 9 बीघा, नयाब खां की 15 बीघा, मुफीदुल खां की 7 बीघा, कलीम खां की 7 बीघा, अब्दुल लतीफ की 7 बीघा, जमाल खां की 6 बीघा, नसीब खां की 19 बीघा और खान बहादुर की 6 बीघा गेहूं की फसल शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में कई खेत इसकी चपेट में आ गए। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पानी भरकर, खेतों की मेड़ों को तोड़कर और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची। उनके पहुंचने तक अधिकांश फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



