कौशल वृद्धि एवं उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र बांदा द्वारा बबेरू रोड स्थित एक मैरिज हाल में 10 दिवसीय कौशल वृद्धि एवं उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ से आए शैवाल भटनागर ने फीता काटकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षण में शामिल होने आए लोगों से ही दीप प्रज्वलित की रस्म अदा कराई गई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत ट्रेड दर्जी हवाई, नाई, बढई, लोहार और राजमिस्त्री, कुमहार की प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। मैरिज हॉल के मैदान में आधा दर्जन लगाए गए काउंटरों में ट्रेड से संबंधित महिला और पुरुषों ने फॉर्म भरकर जमा किया। कार्यक्रम में संचालक नवीन विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव, तरुण खरे, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











