सिधौली में गरजी किसान महापंचायत, गन्ना मूल्य बढ़ाने से लेकर कर्जमाफी तक उठीं बुलन्द आवाजें
तेजस टूडे ब्यूरो
सिधौली, सीतापुर। किसानों की समस्याओं, कृषि व्यवस्था में आ रही बाधाओं और फसलों के उचित मूल्य की मांग को लेकर हाईवे स्थित फार्म हाउस पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में हुंकार महापंचायत हुई। महापंचायत में पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत का संगठन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।महापंचायत में खाद की ऑनलाइन बुकिंग बंद करने, खतौनी में अंश निर्धारण की त्रुटियां सुधारने, फार्मर रजिस्ट्री व केसीसी की समस्याओं का समाधान, धान क्रय केंद्रों पर सुचारु तौल, प्राकृतिक आपदा से बर्बाद फसलों का मुआवजा, कृषि ऋण माफी और गन्ना मूल्य 500ध् रुपये प्रति क्विंटल से अधिक करने सहित 7 सूत्रीय मांगें उठाई गईं।
मयंक सिंह चौहान ने ऑनलाइन खाद व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशानी, सर्वर की समस्या और समय पर खाद न मिलने का मुद्दा उठाया। वक्ताओं ने किसान हितों की रक्षा, फसल बीमा कार्यालय की स्थापना तथा कृषि संबंधी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। महापंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी न्यायिक अंजुम खालिद को सौंपा गया। संगठन ने अगले दिन लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान में धरना देने की घोषणा किया।
इस अवसर पर एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम में सर्वजीत सिंह, नरेंद्र हिंदुस्तानी, हरिहर मास्टर, मो. हसीन जसवंत सिंह, रामलली पाल, अरुण शुक्ला, गुड़िया यादव, समझ वर्मा, उमेश पांडेय, ए. सुशील शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, मायाराम सिंह, अनिकेत सिंह, राजेश्वर यादव, प्यारे लाल, विजय सिंह वर्मा, रिया दीदी, पंकज वर्मा, शुभम सिंह, गुरुवार सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।













