एसडीएम के पेशकार कक्ष को रोशन करने वाला कौन है तथाकथित रोशन?
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जब सईया भये कोतवाल तो अब डर काहे का। यह लाइने सदर तहसील में बैठे जिम्मेदारों पर एकदम सटीक बैठती हैं। फर्जी दस्तावेजों के सहारे किसी की भी जमीन अपने नाम करा लेना राजस्व के कर्मचारियों की मिलीभगत से बहुत आसान हो गया है।

सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़े परत दर परत खुलने लगी हैं। उल्लेखनीय है कि रामपुर क्षेत्र में लगभग चार बिस्वा जमीन को एक भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बैनामा करा लिया।

मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने दाखिल खारिज रोकने के लिए आपत्ति लगाई लेकिन तहसील के अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति ने उक्त जमीन के बैनामे की जाच किये बिना ही दाखिल खारिज कर दिया। यह तो बानगी मात्र है। ऐसे दर्जनों मामलों में लाखों रुपये डकार करके जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। दिलचस्प है कि उपजिलाधिकारी के पेशकार कक्ष में फाइलों के रखरखाव और शिकायतों का निस्तारण करने की जिम्मेदारी भी पूर्व पेशकार के रिश्तेदार के कंधों पर है। तथाकथित कर्मचारी के रूप में कार्य दिवस के दौरान मौजूद रहने वाले रोशन को किस हैसियत से सरकारी दस्तावेजों में लिखापढ़ी की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल बुद्धिजीवी वर्ग ने सदर तहसील में फैले मकड़जाल को समाप्त करने के लिए डीएम से गुहार लगाई है।
खबर का हुआ असरः तहसीलदार न्यायालय से अचानक गायब हुआ लाला
रायबरेली। बीते दिनों से तेजस टूडे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाई जा रही मुहिम का असर तहसीलदार न्यायालय में दिखने लगा है। सबसे पहले तो कंप्यूटर कक्ष में ताला लटका दिया गया और अचानक से लाला नामक तथाकथित कर्मचारी गायब हो गया है। इससे समाचार पत्र में छपी खबर की सत्याता की पुष्टि भी होती है। फिलहाल तहसीलदार न्यायालय में न्याय की आस लेकर आने वाले फरियादियों को उम्मीद की किरण नजर आने लगी है। सूत्रों की मानें तो पूर्व में भी मीडिया की खबरों के चलते कुछ दिन तक लाला तहसीलदार कार्यालय के आसपास नहीं फटका लेकिन समय बीतते उसका इकबाल पुनः कायम हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















