जानते है मछलीशहर चतुर्भुज गांव में क्यो हुआ बहिष्कार, अगर नहीं तो पढ़े यह खबर…

जानते है मछलीशहर चतुर्भुज गांव में क्यो हुआ बहिष्कार, अगर नहीं तो पढ़े यह खबर…

सायंकाल 05 बजे तक 53.61 प्रतिशत हुआ मतदान
जौनपुर। जनपद की सभी नौ विधान सभाओ के लिए पैरा मिलिट्री के साये में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और सायंकाल 05 बजे तक 53.61 प्रतिशत मतदान हुआ। जनपद के मतदाताओ ने आज जिले की नौ विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 121 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बन्द कर दिया है अब 10 मार्च को साफ होगा कौन पहुंचेगा विधान सभा, कौन किस स्थान पर रहेगा और किसकी होगी जमानत जप्त।

मतदान के दौरान कई जगहो पर मशीन खराब होने की खबर वायरल होती रही लेकिन प्रशासन के लोग अफवाह बताते रहे। जनपद की सभी नौ विधान सभा में मल्हनी विधान सभा से चुनाव मैदान में बाहुबली नेता को चुनाव मैदान में होने से पूरी विधान सभा अति संवेदनशील रही इसीलिए लिए जिला प्रशासन के आला हुक्मरान बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के अधिक समय तक मल्हनी में चक्रमण करते नजर आये है।

मल्हनी विधानसभा क्षेत्र जनपद ही नहीं प्रदेश का सबसे संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में है। कड़ी सपरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। कई आदर्श मतदान केंद्रों को गुब्बारे व झंडियों से सजाने के साथ वोटरों को लुभाने के लिए सेल्फी प्वांइट भी बनाए गए हैं। जहां वोट देकर मतदाता अमिट स्याही लगी ऊंगली को दिखाते हुए सेल्फी लेना नहीं भूले।
वही कुछ केंद्रों पर कतिपय लोगों द्वारा ईवीएम का बटन दबाने की शिकायत मिली जिसे प्रशासन द्वारा निराधार बताया गया। कई जगह ईवीएम पर फेवीक्विक डालने की भी अफवाह उड़ी। जिलाधिकारी मनीष वर्मा और एसपी मुकेश साहनी भारी भरकम काफिले के साथ चक्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कुछ जगह शिकायते मिलीं जिनकी जांच कराई गई तो निराधार साबित हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों तथा गड़बड़ी पैदा करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव का विकास न होने से वोट का बहिष्कार कर दिया था। मतदान के बहिष्कार सूचना पर जौनपुर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। एसडीएम अर्चना ओझा, सीओ एसपी उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथे गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। सीओ ने कहा कि अगर आप किसी को अपना नोट नहीं देना चाहते हैं तो आपके पास एक ऑप्शन है। आप नोटा का बटन दबा सकते हैं। जिसके बाद मतदाता बूथ तक पहुंचे और मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी। मतदाताओं का कहना है कि हरद्वारी न्याय पंचायत के चतुर्भुजपुर गांव में बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। एसडीएम ने बताया कि गांव के लोग मतदान नहीं कर रहे थे, उन्हें समझाया गया तो वे लोग नोटा पर वोट देने के लिए राजी हुए और मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat