Homeम​​थुराग्राहक को दुकानदार ने चाकू घोंपा

ग्राहक को दुकानदार ने चाकू घोंपा

ग्राहक को दुकानदार ने चाकू घोंपा

आरके धनगर
मथुरा। फरह में सोमवार को परखम में दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट के साथ लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। वाहनों में तोड़-फोड़ भी की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब हो कि कस्बा फरह में मीट का पीस बदलने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने ग्राहक को चाकू घोंप दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को पकड़ा था। मगर रात में रहीमपुर निवासी दीपक और मीट विक्रेता काले औरअनवर ने क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के समक्ष राजीनामा लिख देने के बाद छोड़ दिया गया।

सोमवार दूसरे दिन परखम कस्बे में तनातनी के बीच कुछ युवक मुस्लिम बस्तियों में घुस गये और जमकर तोडफोड की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 50 से ज्यादा युवक अपना मुंह कपडे स्वाफी से बांधकर लाठी, डंडे और हाकी के साथ मुस्लिम बस्तियों में घुस गये और जो चीज उनके सामने आयी उसे लाडी डंडो से तोड़कर नष्ट कर दिया। रास्ते में खडी मोटर साइकिल, टैम्पो, बिजली के मीटर, खिडकी, दरवाजे आदि पर जमकर डंडे बरसाये गये और उनके कांच आदि तोड कर क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक से हुये बवाल से बाजार बंद हो गये, धड़ाधड़ शटर गिरने लगी। व्यापारियों में खौफ हो गया। सूचना पर तुरन्त कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और क्षेत्र में गश्त की और लोगों को जान माल की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उपद्रवी तत्वों को प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद चिन्हित किया जा रहा है। दोषियों पर कार्यवाही की जा रही है। कस्बे में जगह जगह पुलिसबल तैनात किया गया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read