सपा से लकी व जदयू से धनंजय सिंह के समर्थको के बीच तड़तड़ायी गोलियां, पढ़िए पूरी खबर…
जौनपुर। जनपद के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र स्थित रीठी गांव में मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद लगभग 6 बजकर के बाद जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा प्रत्याशी लकी यादव के समर्थकों के बीच मतदान में धांधली बाजी को लेकर कहासुनी और बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्ष आमने सामने नारेबाजी करने लगे इसके बाद मामला बढ़ता ही गया और दोनों पक्षो की तरफ से हवाई फायरिंग शुरू हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फोर्स मौके पर पहुंची है और पुलिस ने भी हवाई फायरिंग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बतायी जा रही है हलांकि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात हो गयी है और जिले के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये है।

यहां बता दे कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मल्हनी विधान सभा के लगभग हर एक बूथ पर सपा जनों और बाहूबली नेता के समर्थको के बीच वोटो को लेकर खासी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और मतदान खत्म होते होते गोलियों के तड़तड़ाहट की गूंज रीठी गांव में सुनाई देने लगी।पुलिस फायरिंग करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है। खबर जारी करने तक विस्तृत जानकारी सरकारी तंत्र देने से परहेज करता रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













