Homeबहराइचदुर्घटना में घायल गरीब की खुशी फाउण्डेशन ने की मदद

दुर्घटना में घायल गरीब की खुशी फाउण्डेशन ने की मदद

दुर्घटना में घायल गरीब की खुशी फाउण्डेशन ने की मदद

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सडक दुर्घटना में घायल युवक की खुशी फाउंडेशन के सदस्यों ने खाने पीने का सामान और नकद धनराशि देकर मदद की है। खुशी फाउंडेशन की प्रबंधक शाजिया खान एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मुकीद के निर्देश पर खुशी फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मोहम्मद हसनैन खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश प्रभारी नसीफ अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष रज्जब अली सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव डॉ सैयद सरवर हुसैन नकवी, प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद राउफ उर्फ पन्नू, प्रदेश मंत्री आजम अली बकाई, प्रदेश सचिव अब्दुल कलाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी आसिफ सिद्दीकी, मंडल मीडिया प्रभारी वकील अहमद, जिला महासचिव बहराइच इस्लामुद्दीन समेत पदाधिकारी दुर्घटना में घायल ग्राम पंचायत मनेहरा निवासी रियाजुद्दीन के घर पहुंचे। खुशी फाउंडेशन के सदस्यों ने रियाजुद्दीन को खाने पीने का सामान भेंट किया और दस हजार रुपये नकद देकर पीडित की आर्थिक मदद की। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मुकीद ने बताया कि खुशी फाउंडेशन हमेशा गरीबों की मदद करता रहा है। हमारे सभी सदस्य हमेशा गरीबों की मदद को तत्पर रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read