गैंडे का बाघ ने किया शिकार, दुधवा में तालाब में घुसकर किया हमला

  • गैंडे का बाघ ने किया शिकार, दुधवा में तालाब में घुसकर किया हमला

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने एक मादा गैंडे पर हमला कर दिया। मोटी चमड़ी की वजह से काफी देर तक उस पर पंजों से वार करता रहा। जबड़े में उसकी गर्दन दबा ली। थोड़ी देर में घायल गैंडे की मौत हो गई। इसके बाद बाघ उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया। गर्दन चीरकर मांस खाता रहा। गौरतलब है कि नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज स्थित गैंडा पुनर्वास केंद्र में ‘राजेश्वरी’ नाम की मादा गैंडा तालाब में आराम कर रही थी तभी एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। ‘राजेश्वरी’ ने पलटवार किया लेकिन बाघ ने उसकी गर्दन दबोच ली। गहरे घाव होने की वजह से उसकी मौत हो गई। ‘राजेश्वरी’ उन चार गैंडों में शामिल थी जिसे बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा गया था। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम की नजर तालाब पर पड़ी। वहां पानी में आधे डूबे गैंडे पर बाघ बैठा हुआ था। गैंडा कोई हरकत नहीं कर रहा था। उन्होंने सबसे पहले तस्वीरें खींची। फिर बाघ को भगाया। तब तक गैंडा दम तोड़ चुका था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA