तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार शाम को धूमधाम से बाजे—गाजे के साथ महिलाओं द्वारा जितिया व्रत का पूजन किया गया। जानकारी के अनुसार आश्विन मास कृष्ण पक्ष अष्टमी पर पुत्र के दीर्घायु होने की कामना के साथ माताएं जीतिया माता के नाम पर निर्जला व्रत रखती है। इस व्रत में व्रत के दूसरे दिन शाम को पूजन अर्चन किया जाता है। इस दौरान नरहरपुर/कुत्तुबपुर ग्रामसभा में पक्का तालाब पर स्थित जीतियां माता के स्थान पर भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित होकर श्रद्धा और विश्वास के साथ जिउतियां माता का पूजन अर्चन किया। साथ ही सीता माता मंदिर पर भी धूमधाम से जीतिया पूजन किया गया। इस दौरान यहां एक मेला भी लगता है जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूजन में रेखा यादव, चन्दा चौबे, रिंकी यादव सहित तमाम महिलाओं ने पूजन में भाग लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।