प्राचीन हनुमान मन्दिर में सैकड़ों माताओं ने पुत्रों के लिये रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

तेजस टूडे सं.
आशीष मौर्य
नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में जिवित्पुत्रिका व्रत पर सैकड़ों माताओं ने अपने पुत्रों के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। बता दें कि इस पर्व के दिन प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिलाएं और पुरुष शामिल रहते हैं। इतना ही नहीं, मेले में बच्चों के खिलौने, नाश्ता और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। मेले में लगे झूलों पर बच्चों ने उछल कूद कर खुशियां मनाई।
इधर नेवढ़िया पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मुस्तैद रहीं। रविवार की शाम जीवित्पुत्रिका व्रत का पर्व नेवढ़िया क्षेत्र के सभी गांवों में माताओं द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
इस दिन माताएं सुबह से ही अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है जो शाम को पूजा स्थल पर पूजा करने के बाद सोमवार की सुबह व्रत का पारण किया जाता है। माताओं का अपने पुत्रों के लिए यह व्रत बहुत ही कठिन होता है जो पूरा दिन पूरी रात बिना अन्न एवं जल ग्रहण किये समस्त माताओं द्वारा रखा जाता है।
नेवढ़िया क्षेत्र के सभी गांवों में पुत्रों ने अपनी माताओं के साथ फलों और पूजा के सामान का टोकरा लेकर पूजा स्थल पर पहुंचते हैं जहां माताएं जीमूतवाहन की कथा का श्रवण करती हैं। धूमधाम से जीवित्पुत्रिका बाबा का पूजन सम्पन्न करती हैं और दूसरे दिन सुबह अपने घरों में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और पड़ोसियों को प्रसाद भी वितरित करती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA