महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत पर लम्बी आयु के लिये किया पूजन

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
पिण्डरा, वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को जीवितपुत्रिका व्रत का आयोजन किया गया। बाबतपुर, बड़ागांव, फूलपुर, कठिराव, सिंधोरा, पिंडरा साव के मंदिर में महिलाओं ने पुत्रों की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। महिलाएं दोपहर 3 बजे से पूजन स्थल पर एकत्र होने लगीं। उन्होंने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने जीवितपुत्रिका व्रत का महत्व और इससे जुड़ी कहानियां भी साझा किया।
पूजन के बाद महिलाएं अखंड दीपक के साथ घरों की ओर लौटीं। परम्परा के अनुसार वे पूजन स्थल से अन्न के दाने लेकर अपने घर गईं। ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने अपनी सुविधा के अनुसार पूजन किया। यह व्रत पुत्र और परिवार की कुशलता के लिए रखा जाता है। महिलाएं इस कठिन तपस्या के माध्यम से अपने बच्चों के दीर्घायु होने की कामना करती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA