HomeBiharमोहनिया में संगठन विस्तार को लेकर जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ने की...

मोहनिया में संगठन विस्तार को लेकर जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ने की बैठक

मोहनिया में संगठन विस्तार को लेकर जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ने की बैठक

चिकित्सक मिलन समारोह का जदयू चिकित्सक प्रकोष्ठ ने किया बहिष्कार
राकेश कुमार
कैमूर, भभुआ (बिहार)। जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ संगठन विस्तार को लेकर रविवार को जिला स्तरीय बैठक मोहनिया रामाश्रय सत्संग भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह व संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने की। इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह एवं मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि बीजेपी के द्वारा चिकित्सक मिलन समारोह आयोजित कर प्रदेश के ग्रामीण चिकित्सकों को गुमराह कर लाली पॉप दिखाने का षड्यंत्र किया जा रहा है प्रदेश जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के चिकित्सकों ने चिकित्सक मिलन समारोह का बहिष्कार किया है। बिहार में बीजेपी के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री दोनों लोग सत्ता में रहकर कुछ नहीं किए वर्तमान समय में केन्द्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन आज तक ग्रामीण चिकित्सकों के लिए कोई कार्य नहीं हुआ और अब लोकसभा चुनाव आते ही मिलन समारोह की याद आने लगी है। ऐसे झांसे में अब ग्रामीण चिकित्सक आने वाले नहीं हैं। जदयू के साथ थे और रहेंगे मिलन समारोह में जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के एक भी चिकित्सक भाग नहीं लेंगे। प्रदेश के निर्देश पर जिला स्तर से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। आज जिला एवं प्रखंड संगठन के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सर्वसम्मति से प्रकोष्ठ के क्रियाशील सदस्यों को संगठन में तरजीह देते हुए सम्मान बढ़ाया गया संगठन के कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत कर नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ में सर्जरी करते हुए संगठन विरोधी राग अलापने वाले ग्रामीण चिकित्सक रमेश सिंह को बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस संदर्भ में विशेष जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ने बताया कि संगठन में आस्था नहीं रखने वाले लोगों के ऊपर करवाई करने के लिए संगठन स्वतंत्र है दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जो पुराने कार्यकर्ता हैं और पूरी ईमानदारी से दिन-रात संगठन के लिए काम करते हैं उन्हें संगठन में पद देकर आगे बढ़ाना है। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के मूल उद्देश्यों के साथ अपनी आस्था नहीं रखने वाले वैसे चिकित्सकों के ऊपर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी जो चिकित्सक संगठन विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार कटाक्ष करने में लगे है। जिला महासचिव डॉ. रंजीत पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेज गति से विकास कर रहा है। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में संगठन के कार्यकर्ता गांव कस्बों में जाकर लोगों को बतायेंगे। ताकि लोग अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। जिला महासचिव रंजीत कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं। जिला में नए सिरे से संगठन का विस्तार किया जा रहा है। हम लोगों को ईमानदारी से संगठन में जुड़कर काम करना है। इस अवसर पर डॉ. नंद जी प्रसाद, डॉ. अनिल प्रसाद, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. रामदुलार राम, रघुनाथ प्रसाद, कमलेश सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read