HomeBiharबालिकाओं के नामांकन को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

बालिकाओं के नामांकन को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

बालिकाओं के नामांकन को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के सोखोदेवरा जेपी आश्रम परिसर अवस्थित राजेन्द्र भवन में गुरुवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए ग्राम निर्माण मण्डल के प्रधानमंत्री अरविन्द कुमार ने बताया कि ग्राम निर्माण मंडल के द्वारा एजुकेट गर्ल यूएसए की वित्तीय सहायता से नवादा जिला के 5 प्रखंडों कौआकोल, पकरीबरावां, रोह, रजौली तथा अकबरपुर के सभी गांव में मैत्री परियोजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत 07 से 14 वर्ष तक के स्कूल नहीं जाने वाली और ड्रॉपआउट बालिकाओं को चिन्हित कर उनका नामांकन विद्यालय में कराना है। इसके लिए इस परियोजना में एवं सर्वे में लगे सभी प्रखंड समन्वयकों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का नामांकन प्रक्रिया पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में आयोजित किया गया है। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को सर्वे के दौरान चिन्हित 07 वर्ष से 14 वर्ष की अनामांकित और ड्रॉपआउट बालिकाओं का विद्यालय में किस तरह नामांकन कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ताकि सभी बालिकाओं को शिक्षा के अधिकार से जोड़ा जा सके। प्रशिक्षण मैत्री परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ. भारत भूषण शर्मा एवं परियोजना समन्वयक शुभादीप भंडारी द्वारा दिया जा रहा है। जबकि प्रशिक्षण में एजुकेट गर्ल से सुमित कनौजिया सहित अन्य लोग मार्गदर्शन एवं सहयोग कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read