गायत्री परिवार ने किया पौधरोपण
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के गायत्री शक्तिपीठ कौवाकोल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर दर्जनों पौधारोपण किया गया। गायत्री ज्ञान मंदिर के व्यवस्थापक सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में मौजूद सैकड़ों गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने हाई स्कूल कौआकोल के पास सड़क के किनारे एवं मैदान में दर्जनों फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधा का रोपण कर इसके संरक्षण करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने कहा कि पेड़ पौधे हमें प्राण दायिनी शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। मौके पर नीलम देवी, रविन्द्र शर्मा, श्रीचंद प्रसाद, सरिता देवी आदि मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









